जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक कमांडर मारा गया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक कमांडर मारा गया है। कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से एक ट्वीट में बताया कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के इस कमांडर की पहचान निसार खांडे के रूप में हुई है।

कल शाम शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के तीन जवान और नागरिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक ए.के.-47 राइफल और गोलाबारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Related posts

Leave a Comment