बुर्किनो फासो की सैनिक सरकार ने फ्रांसीसी सैनिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया

बुर्किनो फासो की सैनिक सरकार ने फ्रांसीसी सैनिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया

बुर्किनो फासो की सैनिक सरकार ने फ्रांसीसी सैनिकों को एक महीने के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय प्रसारक आरटीबी ने आधिकारिक सरकारी प्रेस एजेंसी का हवाला देते हुए निर्णय की घोषणा की। मीडिया की खबरों के अनुसार देश में फ्रांसीसी सैनिकों की तैनाती खत्म करने का वास्तविक फैसला बुधवार को लिया गया। सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को राजधानी औगाडौगौ में प्रदर्शन किया, फ्रांस विरोधी नारे लगाए और फ्रांसीसी सेना को देश छोड़ने का आह्वान किया। नौ वर्ष की कार्रवाई के बाद फ्रांस ने पड़ोसी पश्चिम अफ्रीकी देश माली से अपने अंतिम शेष सैनिकों को वापस बुलाने के पांच महीने बाद बुर्किनो फासो ने यह फैसला लिया है।

Related posts

Leave a Comment