केरल विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के नीतिगत अभिभाषण के साथ आरंभ हुआ। 15वीं विधानसभा के आठवें सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वित्तीय संकट के बावजूद केरल ने 17 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि कारोबार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में भी राज्य को सफलता मिली है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारी को कम करते हुए समाज के कमजोर तबको की मदद करना जारी रखेगी। उनके इस नीतिगत भाषण में सहकारी संघवाद की महत्ता को प्रमुखता से रखा गया। अपने भाषण में उन्होंने संवैधानिक मूल्यों और अनेकता में एकता के महत्व को भी रेखांकित किया। राज्यपाल के अभिभाषण पर एक फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव होगा और उसके बाद इस पर चर्चा की जाएगी। केरल के वित्त मंत्री के.एन बालगोपाल वित्त वर्ष 2023-24 का बजट तीन फरवरी को पेश करेंगे। राज्य विधानसभा का यह सत्र 33 दिन चलेगा और 30 मार्च को संपन्न होगा। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पारित करना है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...