बिहार में पटना, बक्‍सर, भोजपुर और मुंगेर सहित 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति गम्‍भीर

बिहार में पटना, बक्‍सर, भोजपुर और मुंगेर सहित 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति गम्‍भीर होती जा रही है। गंगा नदी का जलस्‍तर निरन्‍तर बढ रहा है और यह वर्ष 2016 में दर्ज अधिकतम 51 दशमलव छह-पांच के आसपास पहुंच गया है। बाढ का पानी नए इलाकों की ओर तेजी से बढ रहा है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ प्रभावित जिलों के अधिकारियों को बढते जलस्‍तर पर नजर रखने के निर्दश दिए हैं। उन्‍होंने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। सरकार ने बाढ राहत शिविरों में जन्‍म लेने वाली बच्‍ची को 15 हजार रूपये और बच्‍चे को दस हजार रूपये देने की व्‍यवस्‍था की है। उन्‍होंने राहत शिविरों में पशुओं के लिए चारे की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश दिए हैं।

पटना में गंगा नदी के जलस्‍तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। इससे गंगा के तटवर्ती जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पटना, मुंगेर और बक्‍सर समेत तटवर्ती जिलों के निचले इलाकों में रहने वालों लोगों को ऊंचे स्‍थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए संबं‍धित जिलाधिकारियों को हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया है। नीतीश कुमार ने राहत शिविर में रहने वाले लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्‍ध कराने को कहा है। राहत कैंप में पशुओं के लिए चारा की व्‍यवस्‍था करने का भी निर्देश दिया गया है। राहत शिविर में जन्‍म देने वाली बच्‍ची को 15 हजार और बच्‍चे को दस हजार देने का आदेश दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment