ओडिसा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर सोमवार को फिर से खुल जायेगा। आम श्रद्धालु 23 अगस्त से मंदिर में दर्शन के लिए जा सकेंगे। इस बारे में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन द्वारा कल फैसला लिया गया।
“सोमवार को मंदिर के फिर से खुलने के बाद मंदिर के पुजारी और पुरी शहर के निवासी पूरे सप्ताह दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद 23 अगस्त से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश पाने के लिए अंतिम टीकाकरण प्रमाण पत्र या आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। हालांकि सभी सप्ताहांतों और प्रमुख उत्सवों के अवसर पर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। ताकि संक्रमण के फैलाव की आशंका रोकी जा सके।