प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सदस्यों से मोटा अनाज अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 को एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
अब जबकि भारत 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्य नेताओं के साथ संसद में दोपहर के भोजन में शामिल हुए जहां मिलेट्स से तैयार व्यंजन परोसे गए।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “अब जबकि हम 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं, मैं संसद में एक शानदार दोपहर के भोजन में शामिल हुआ जहां मिलेट्स से तैयार व्यंजन परोसे गए। इसमें दलगत भावना से हटकर हुई भागीदारी को देखकर अच्छा लगा।”