प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को बधाई दी है।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “हमारे पहलवानों ने हमें गौरवान्वित किया है। बेलग्रेड की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को बधाई। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्धि खास है क्योंकि विनेश इस मंच पर दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं और बजरंग ने अपना चौथा पदक जीता।”