चंडीगढ़ विश्‍वविद्यालय में हुई घटना की जांच के लिए तीन सदस्‍यीय विशेष महिला जांच दल का गठन

चंडीगढ़ विश्‍वविद्यालय में हुई घटना की जांच के लिए तीन सदस्‍यीय विशेष महिला जांच दल का गठन

चंडीगढ़ विश्‍वविद्यालय में हुई घटना की जांच के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज तीन सदस्‍यीय विशेष महिला जांच दल का गठन किया। इसका नेतृत्‍व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरप्रीत कौर देव करेंगी।

विशेष जांच दल का गठन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिये जाने के एक दिन बाद किया गया है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच पूरी गति से चल रही है और इस संबंध में पुलिस ने कल हिमाचल प्रदेश के एक छात्र और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्‍त किए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसआईटी इस मामले की तह तक जाएगी और जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से इस मामले में केवल प्रामाणिक चैनलों की खबरों पर भरोसा करने और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

Related posts

Leave a Comment