प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया; “हॉकी-5 एशिया कप में चैंपियन! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत के साथ, हमने अगले साल ओमान में हॉकी-5 विश्व कप में अपना स्थान भी सुरक्षित कर लिया है। हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे देशवासियों को प्रेरणा देता है।”

ओमान के सलालाह में फाइव-एस पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पैनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अगले वर्ष ओमान में होने वाले एफआईएच फाइव-एस पुरूष हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। हॉकी के फाइव-एस संस्करण में भारत ने तीन मुकाबलों में पहली बार पाकिस्तान को हराया है। शूट आउट में पाकिस्तान कोई गोल नहीं कर सका जबकि भारत की ओर से मनिन्दर सिंह ने गोल दागा। हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख और सहयोगी स्टाफ को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment