भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कलाम एक असाधारण शिक्षक, एक अद्भुत प्रेरक, उत्कृष्ट वैज्ञानिक और एक महान राष्ट्रपति के साथ हर भारतीय के दिल और दिमाग में बसते हैं
पूरा राष्ट्र आज पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी 87वीं जयंती पर याद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कलाम एक असाधारण शिक्षक, एक अद्भुत प्रेरक, उत्कृष्ट वैज्ञानिक और एक महान राष्ट्रपति….के साथ हर भारतीय के दिल और दिमाग में बसते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुये एक वीडियो भी जारी किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने लिखा कि भारत के मिसाइल मैन के रूप में उन्होंने हजारों को नई सोच दी और साथ ही देश को अग्निपंख दिए।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वैज्ञानिक, दूरदर्शी, नेता के साथ-साथ और भी बहुत कुछ थे। भारत के मिसाइल मैन के रूप में उन्होंने हजारों को नई सोच दी और साथ ही देश को अग्निपंख दिए। राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने निस्वार्थ सेवा, विनम्रता और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया, उनकी जयंती पर उन्हें नमन।