प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर माइली को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर माइली को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर माइली को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा; “राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर माइली को बधाई। भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी को वैविध्‍यपूर्ण बनाने और उसका विस्तार करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार, राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जेवियर माइली को 55.8 प्रतिशत और अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा को 44.2 प्रतिशत वोट मिले। मालूम हो कि अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जो मुद्रास्फीति, बढ़ती मंदी और बढ़ती गरीबी की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बड़े बदलाव करने का वादा किया। जेवियर माइलीने कहा कि आज से अर्जेंटीना का पुनर्निर्माण शुरू हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment