सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि डीजल वाहनों की बिक्री पर 10 प्रतिशत जीएसटी लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया में खबरें चल रही है कि डीजल वाहनों पर अतिरिक्त जीएसटी लगाया जायेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की जानकारी में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजल वाहनों से वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार स्वच्छ और हरित ईंधन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर रही है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...