T20 World Cup: पाकिस्तान ने एडिलेड में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। एडिलेड ओवल में 159 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। नीदरलैंड्स की ओर से ब्रैंडन ग्लोवर ने तीन विकेट लिए। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए थे।
भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।