दिल्ली मे सुबह रही गर्म, दिन में तेज़ हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली मे सुबह रही गर्म, दिन में तेज़ हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्लीवासियों की शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी 61 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और तेज हवाएं चलने तथा रात गर्म रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment