पंजाब के पूर्व-मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी को पंजाब सतर्कता ब्‍यूरो ने आय से अधिक सम्‍पत्ति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

पंजाब के पूर्व-मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी को पंजाब सतर्कता ब्‍यूरो ने आय से अधिक सम्‍पत्ति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्‍हें आज ब्‍यूरो के मोहाली कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

ब्‍यूरो, चन्‍नी पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्‍पत्ति एकत्र करने के आरोपों की जांच कर रहा है। पिछले महीने चन्‍नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, ताकि उनके देश छोड़कर जाने पर पाबंदी लगाई जा सके। चन्‍नी पहली बार सतर्कता ब्‍यूरो के समक्ष पेश होंगे।

Related posts

Leave a Comment