भारत के पंकज आडवाणी ने 26वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पंकज आडवाणी ने सौरव कोठारी को हराकर यह खिताब जीता है। आई बी एस एफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल में सौरव पंकज के सामने टिक नहीं सके।
पंकज ने अपना पहला विश्व खिताब 2005 में जीता था। वे ग्रांड डबल हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। पंकज को एशियन गेम्स 2010 में गोल्ड मेडल मिला था। इससे पहले 2006 एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीत चुके हैं।