प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वर्चुअल G20 शिखर सम्मेलन की बैठक आज होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वर्चुअल G20 शिखर सम्मेलन की बैठक आज होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वर्चुअल G20 शिखर सम्मेलन की आज बैठक होगी। G20 शेरपा अमिताभ कांत ने मीडिया को सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पिछले ढाई महीने में दूसरी बार G20 देशों के नेताओं की मेजबानी करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इससे वैश्विक स्‍तर पर भारत की ताकत और अमिताभ मोदी के नेतृत्व का पता चलता है।

अमिताभ कांत ने कहा कि नई दिल्‍ली में 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि भारत उसकी G20 अध्यक्ष के समापन से पहले G20 नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्‍मेलन का आयोजन करेगा। उन्‍होंने कहा कि वर्चुअल सम्मेलन में नई दिल्‍ली शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण परिणामों और कार्रवाई बिंदुओं पर चर्चा के साथ-साथ उसके बाद अब तक हुई गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में विदेश सचिव मोहन क्‍वात्रा ने कहा कि वर्चुअल सम्मेलन में अधिकतर G20 नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है। भारत की G20 समूह की अध्यक्षता 30 नवंबर को समाप्त हो रही है। ब्राजील की 2024 में G20 अध्‍यक्षता के दौरान G20 ट्रोइका में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment