न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी ने आज गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण कर लिया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोनिया गोकानी गुजरात उच्च न्यायालय में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, कानून मंत्री ऋषिकेश पटेल और उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी मौजूद थीं। मुख्य न्यायाधीश गोकानी, गुजरात उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह 25 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाली हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...