न्यूजीलैंड सरकार ने कहा है कि चक्रवात गेब्रियल की तबाही से एक बच्चे सहित कम से कम चार लोगों की मृत्यु हो गई है। इस चक्रवात के कारण पूरे उत्तरी द्वीप में बाढ़ आई है और भूस्खलन हुआ है। स्थानीय निवासियों को यहां से दूर जाना पड़ा है। इस चक्रवाती तूफान से लगभग दस हजार पांच सौ लोग अभी भी विस्थापित हैं। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गेब्रियल को इस सदी में आने वाली सबसे बड़ी मौसम घटना कहा है। उन्होंने कहा कि इससे देश की लगभग 50 लाख आबादी में से कम से कम एक तिहाई के प्रभावित होने की आशंका है। इसी बीच, कल देर रात नॉर्थ आइलैंड में छह दशमलव शून्य तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राजधानी वेलिंगटन के पास नॉर्थ आइलैंड के तट पर आए भूकंप से किसी तरह के नुकसान होने की अभी तक कोई खबर नहीं थी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...