प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्‍थान में जल जन अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्‍थान के सिरोही जिले के आबू रोड में वर्चुअल माध्‍यम से जल जन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, फिल्‍म अभिनेता नाना पाटेकर और गण्‍मान्‍य नागरिक उपस्थित रहे। राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान के अंतर्गत ब्रह्मकुमारीज संस्‍थान से जुड़े लोग और जलशक्ति मंत्रालय देश भर में पांच हजार से अधिक जलाशयों के संरक्षण और नए जलाशय बनाने के लिए आठ महीने का सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाएगा। अभियान के माध्‍यम से 10 हजार कार्यक्रम के आयोजनों से 10 करोड़ लोंगो तक पहुंचने का लक्ष्‍य तय किया गया है।

Related posts

Leave a Comment