नौसेना के अभ्‍यास मिलन का समुद्री चरण हुआ शुरू

नौसेना के अभ्‍यास मिलन का समुद्री चरण हुआ शुरू

नौसेना के अभ्‍यास मिलन का समुद्री चरण कल से शुरू हुआ। इस दौरान भारत और अन्‍य देशों से आये हुए युद्धपोतों ने बंगाल की खाड़ी में अभ्‍यास किया। पूर्वी नौसेना कमान के अनुसार भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बी और विमानों के साथ मित्रवत देशों से भी 15 युद्धपोतों तथा एक विमान ने इसमें भाग लिया। भारतीय विमान वाहक पोत विक्रमादित्य और विक्रान्‍त अभ्‍यास मिलन में भाग ले रहे हैं।

सभी देशों की नौसेनाओं ने समुद्री युद्ध की स्थिति में सभी क्षेत्रों में जटिल और उन्‍नत गतिविधियों के साथ अभ्‍यास किये। यह अभ्‍यास एक संयुक्‍त बल के रूप में कार्य करने के उद्देश्‍य से आपसी साझेदारी और समझ को बढ़ाने में बहुत सहायक है।

Related posts

Leave a Comment