मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा और उनके दल ने देहरादून के दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। आज दूसरे दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग राज्य में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्तराखंड राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। राज्य में 70 विधानसभाओं और 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों जिसमें 55 जनरल तथा 13 शेड्यूल्ड कास्ट तथा दो एस.टी.एसीज के लिए चुनाव होने हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग हमेशा से स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा प्रलोभन मुक्त तरीके से विधानसभा का आगामी सामान्य निर्वाचन करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि सभी वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, नये मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो।
सुशील चन्द्रा ने कहा कि राज्य में सौ मतदाता केन्द्रों को महिलाएं संचालित करेंगी। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुशील चन्द्रा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दल ने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इसके अलावा चुनाव के सिलसिले में राज्य के जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई।
और सबसे पहले जो हम लोगों का इंट्रैक्शन था वो पॉलिटिकल पार्टी से था। कल हमें छह पॉलिटिकल पार्टीज़ के सदस्य गण मिले। उसके उपरांत हमने सभी डीएम तथा एसपी के साथ मीटिंग की जिसमें की लॉ एंड ऑर्डर तथा बाकी अन्य चीजों से संबंधित चीजों पर चर्चा की गई। उसके उपरांत हमने सभी एनफोर्समेंट एजेंसी जैसे कि इनकम टैक्स है, कस्टम है, सेंट्रल एक्साइज है, लोकल एक्साइज है, पुलिस ऑफीसर्स हैं, डी.आर.आई है इन सभी विभागों से एनफोर्समेंट को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
निर्वाचन आयोग का दल राज्य विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए कल देहरादून पहुंचा था और आज शाम लौट आयेगा।