नागालैंड हाईस्‍कूल लीविंग सर्टिफिकेट और हायर सेकेंडरी लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

नागालैंड में, हाईस्‍कूल लीविंग सर्टिफिकेट-एच एस एल सी और हायर सेकेंडरी लीविंग सर्टिफिकेट-एच एस एस एल सी परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। नागालैंड स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के वर्ष-2023 के आज घोषित किए गए परिणामों के अनुसार एच एस एल सी परीक्षा में नौ हजार 350 लडकियां उत्‍तीर्ण हुई हैं। इसी परीक्षा में सात हजार 780 लड़के उत्‍तीर्ण हुए।

एच एस एस एल सी परीक्षा में तीनों विभागों में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कला विभाग में 86 दशमलव दो-सात प्रतिशत लड़कियाँ उत्‍तीर्ण हुई हैं जबकि लड़कों का प्रतिशत 78.44 रहा है। वाणिज्‍य विभाग में लड़कियों का उत्‍तीर्ण प्रतिशत 90.34 और लड़कों का प्रतिशत 82.47 रहा है। विज्ञान विभाग में 82 दशमलव पांच-एक प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 90 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत लडकियां उत्‍तीर्ण हुई हैं।

Related posts

Leave a Comment