नागरिकों को सस्ते दामों पर अच्‍छी गुणवत्‍ता की दवाइयां उपलब्‍ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता: डॉ. मनसुख मांडविया

नागरिकों को सस्ते दामों पर अच्‍छी गुणवत्‍ता की दवाइयां उपलब्‍ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता: डॉ. मनसुख मांडविया

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि सभी नागरिकों को सस्ते दामों पर अच्‍छी गुणवत्‍ता की दवाइयां उपलब्‍ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोले हैं। डॉ. मनसुख मांडविया ने आज उत्‍तराखंड में देहरादून के जाखन में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का दौरा किया और दवाओं की उपलब्‍धता की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से भी बात की। मीडिया से बातचीत में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से आम लोगों को बडी राहत मिली है। इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना करते हुए उन्‍होंने कहा कि आज कैंसर और अन्‍य रोगों की महंगी दवाएं कम कीमतों पर उपलब्‍ध हैं। उन्‍होंने कहा कि अब अमीर या गरीब हर व्‍यक्ति इन केंद्रों से किफायती मूल्‍यों पर दवाएं खरीद सकता है।

चार धाम यात्रा के बारे में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि राज्‍य सरकार ने चार धाम जाने वाले मार्गों पर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं बढाने के लिए पांच सौ करोड रूपए की मांग की है जिसे पूरा किया जाएगा। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री उत्‍तराखंड के दो दिन के दौरे पर हैं।

Related posts

Leave a Comment