नवाज शरीफ की पार्टी को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हटे बिलावल भुट्टो जरदारी

नवाज शरीफ की पार्टी को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हटे बिलावल भुट्टो जरदारी

पाकिस्तान में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी-पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार का हिस्सा बने बिना पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

उधर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी नेता नवाज शरीफ ने अपने भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री होंगी।

इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ-पीटीआई के संस्थापक और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने किसी भी मुख्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन सरकार बनाने के विचार को खारिज कर दिया है।

रविवार को प्रकाशित अंतिम आंकड़ों में इमरान खान की पीटीआई और उसके सहयोगियों ने 264 में से 95 सीटें हासिल कर सबसे अधिक सीटें जीतीं। पीएमएल-एन 75 सीटों के साथ दूसरे और पीपीपी 54 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। पाकिस्‍तान में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के कारण गठबंधन सरकार बनाने के लिए बातचीत चल रही है।

Related posts

Leave a Comment