अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन, इजराइल और ताइवान को 95 अरब डॉलर की सहायता से संबंधित विधेयक पारित कर दिया है। काफी समय से लंबित इस विधेयक को आज उच्च सदन से मंजूरी मिल गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस विधेयक के पक्ष में 70 और विपक्ष में 29 वोट पडे। किसी भी विधेयक को पारित करने के लिए सदन में 60 वोटों की जरूरत होती है। रिपब्लिकन पार्टी के 22 सदस्यों ने डेमोक्रेट सांसदों के साथ विधेयक का समर्थन किया।
यह विधेयक अब रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले सदन प्रतिनिधि सभा में भेजा जाएगा। किसी भी विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और इसके कानून बनने से पहले दोनों सदनों को इसे पारित करना होता है।
