दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक में कथित घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी सरकार की कडी आलोचना की है। आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा दी गई थी। सतर्कता रिपोर्ट के अनुसार अब ये जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि निजी एजेंसियों द्वारा की गई ये पैथोलॉजिकल जांच फर्जी थीं।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मोहल्ला क्लिनिक जांच घोटालों के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है।