केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ रही अर्थव्यवस्था वाला देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद सभी लोगों को एक साथ लाने में सफल हुए हैं। नई दिल्ली में “भारत @ 100 समावेशी और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त ” कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि भारत तभी विकसित देश बनेगा जब देश के प्रत्येक कोने तक विकास का लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 2011 में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था लेकिन पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अमित शाह ने कहा कि कार्यान्वयन और बुनियादी ढांचे के विकास की मजबूत नीतियों के कारण, भारत 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में, वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान दो दशमलव छह प्रतिशत था जो मार्च 2023 तक बढ़कर तीन दशमलव चार प्रतिशत हो गया है। यह सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...