विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने काठमांडू में नेपाल के विदेश मंत्री के साथ भारत नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने काठमांडू में नेपाल के विदेश मंत्री एन. पी. सऊद के साथ भारत नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की।

दोनों देशों के बीच दो महत्‍वपूर्ण समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए। पहला बिजली पर दीर्घकालिक समझौता और दूसरा उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं में निवेश को बढावा देने के लिए समझौता।

नेपाल विद्युत प्राधिकरण और एनटीपीसी लिमिटेड के बीच नवीकरणीय ऊर्जा विकास में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अनुसार, अगले दस वर्षों में नेपाल भारत को 10 हजार मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगा।

Related posts

Leave a Comment