दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज किया गया। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले चार दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।