थाईलैंड ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की

थाईलैंड ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की

थाईलैंड अपने पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्‍या में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा संबंधी जरूरत को समाप्‍त कर रहा है। प्रधानमंत्री स्रेत्‍था थाविसिन ने कल कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस साल 10 नवंबर से अगले साल 10 मई तक भारतीय पर्यटक बिना वीजा के थाइलैंड में प्रवेश कर सकेंगे।

ताइवान ने भी बड़ी संख्‍या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस योजना का सहारा लिया है। थाईलैंड ने सितंबर में चीन के पर्यटकों के लिए वीजा की जरूरत को समाप्‍त कर दिया था।

थाईलैंड के लिए पर्यटन के लिहाज से भारत इस साल अब तक चौथा सबसे बड़ा स्रोत रहा है और 12 लाख भारतीयों ने इस देश की यात्रा की है। भारत के अलावा थाईलैंड आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्‍या मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के नागरिकों की रही। भारत से आने वाले पर्यटकों के कारण थाईलैंड के पर्यटन बाजार में वृद्धि के संकेत दिखे हैं और बड़ी संख्‍या में एयरलाइंस तथा होटलों ने इस ओर ध्यान केंद्रित किया है।

Related posts

Leave a Comment