कोलंबो में तीसरे और अंतिम ट्वेंटी- ट्वेंटी क्रिकेट मैच में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराकर 2-1 से श्रृंखला जीत ली है। मेजबान टीम ने 82 रन का लक्ष्य 15वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। धनंजय डिसिल्वा ने नाबाद 23 और वानिंदु हसारंगा ने नाबाद 14 रन बनाए। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 81 रन बनाए। कुलदीप यादव ने सर्वाधिक तेईस और भुवनेश्वर कुमार ने सोलह रन बनाए। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसारंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
भारत ने तीन मैचों की एक-दिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी।