टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बंगलादेश से होगा

आईसीसी टी-20 वर्ल्‍ड कप में आज साढ़े तीन बजे दुबई में ऑस्‍ट्रेलिया का मुकाबला बंगलादेश से होगा। उधर, अबुधाबी में शाम साढ़े सात बजे श्रीलंका की टीम वेस्‍टइंडीज के साथ खेलेगी।

अबुधाबी में कल शाम सुपर-12 मुकाबले में भारत ने अफ्गानिस्‍तान को 66 रन से हराकर सेमीफाईनल में पहुंचने की उम्‍मीदें बरकरार रखी हैं। इस विश्‍व कप में तीन मैचों में भारत की यह पहली जीत है।

एक अन्‍य मैच में दुबई में न्‍यूजीलैंड ने स्‍कॉटलैंड को 16 रन से पराजित किया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्‍यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 172 रन बनाए। स्‍कॉटलैंड निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन ही बना सका।

Related posts

Leave a Comment