जापान में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड इवेंट गोल्डन ग्रां प्री 2023 एथलेटिक्स मीट में भारत की शैली सिंह महिलाओं की लंबी कूद स्‍पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं

जापान में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड इवेंट गोल्डन ग्रां प्री 2023 एथलेटिक्स मीट में भारत की शैली सिंह महिलाओं की लंबी कूद स्‍पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं

जापान के योकोहामा में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड इवेंट गोल्डन ग्रां प्री 2023 एथलेटिक्स मीट में भारत की शैली सिंह आज महिलाओं की लंबी कूद स्‍पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं। शैली ने 2023 की अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरे स्‍थान के लिए 6.65 मीटर की छलांग लगाई।

जर्मनी की मैरीस लुजोलो ने 6.79 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया की ब्रुक बुशकुहल ने 6 दशमलव 77 मीटर के साथ रजत पदक जीता।

शैली सिंह का यह प्रदर्शन 2023 सीजन की ठोस शुरुआत के साथ आया है। इंडियन ग्रां प्री 4 में, 2021 अंडर-20 वर्ल्‍ड की रजत पदक विजेता शैली ने 6.76 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद एक भारतीय महिला द्वारा दूसरी सर्वश्रेष्ठ छलांग है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 6.83 मीटर की छलांग लगाई थी।

Related posts

Leave a Comment