केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के समारोह में भाग लेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार अमित शाह कोलकाता के जोडासांको ठाकुरबाडी में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रबीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वे भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण और उत्तर चौबीस परगना जिले के पेट्रापोल में एकीकृत चेकपोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद गृहमंत्री फिल्म ल्युमनरीज ऑफ बंगाल रिलीज करने के साथ कोलकाता के साइंस सिटी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शाम को अमित शाह साइंस सिटी ऑडिटोरियम में रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में भागीदारी करेंगे। पिछले दो महीनों में अमित शाह की यह दूसरी पश्चिम बंगाल यात्रा होगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...