गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में, हिंसाग्रस्‍त राज्‍य में कर्फ्यू अभी जारी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में, हिंसाग्रस्‍त राज्‍य में कर्फ्यू अभी जारी

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में है। पूर्वोत्‍तर के इस हिंसाग्रस्‍त राज्‍य में कर्फ्यू अभी जारी है। एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि मणिपुर सरकार मैतई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के विषय पर निर्णय लेने से पहले सभी हितधारकों से परामर्श करेगी। उन्‍होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि न्‍यायालय ने जो आदेश पारित किया है उसपर सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद मणिपुर सरकार उचित निर्णय लेगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि किसी व्‍यक्ति या समूह को डरने की आवश्‍यकता नहीं है। मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया कि स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।

अभी टेंशन ज्यादातर शहरों में और ज्यादातर वैली में रिलीज्ड है काफी कम हो गया है। बहुत ही सस्पिशंस और रियूमर काफी कम हो गई है। लोगों की कंप्लेन भी जो आ रही है वह भी कम हो गई है। कुछ कांपोंपी के कुछ एरिया और मोरे एरिया में अभी लोगों में टेंशन कंपेरेटवली यहां की तुलना में ज्यादा है। करीब एक सौ 34 आर्म्स रिकवर हो गए है और उनकी रिकवरी की वजह से ही थोड़ा सा माहौल भी अच्छा हो रहा है। 37 इज द कॉन्फॉर्म फिगर और कुछ और भी देथ की रिपोर्ट्स है हमलोगों के पास इस वॉयलेंस में हुई है उसका वेरिफिकेशन हमलोग कर रहे है।

Related posts

Leave a Comment