केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में NH-913 (फ्रंटियर राजमार्ग) के खरसांग-मियाओ-विजयनगर-गांधीग्राम सेक्शन के निर्माण के लिए 1014.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में एनएच-913 (फ्रंटियर राजमार्ग) के खरसांग-मियाओ-विजयनगर-गांधीग्राम सेक्शन के निर्माण के लिए 1014.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

नितिन गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईपीसी मोड में विकसित 61.55 किलोमीटर लंबी इस परिवर्तनकारी सड़क से सीमावर्ती क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि फ्रंटियर राजमार्ग का महत्वपूर्ण उद्देश्य प्रवासन को रोकना है, अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर वापस लौटने के काम को प्रोत्साहित करना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त, यह महत्वपूर्ण नदी घाटियों को जोड़ने, कई जलविद्युत परियोजनाओं के विकास को उत्प्रेरित करने तथा प्राचीन कम आबादी वाले ऊपरी अरुणाचल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सड़क अवसंरचना सुविधा प्रदान करता है।

Related posts

Leave a Comment