जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JKCCE) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का फैसला

जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JKCCE) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का फैसला

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेकेसीसीई) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का फैसला किया है। यह निर्णय उम्मीदवारों की मांगों और कई प्रतिनिधिमंडलों की उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ हुई बैठकों को ध्यान में रखकर कल लिया गया। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष के स्थान पर 35 वर्ष होगी, आरक्षित श्रेणी और सेवारत उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 34 से बढ़ाकर 37 वर्ष कर दी गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 38 वर्ष होगी।

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट में बताया कि उनकी सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को समझती है और यह निर्णय़ जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले यह परीक्षाएं कई वर्षों के अंतराल के बाद अनियमित रूप से आयोजित की जाती थीं।

Related posts

Leave a Comment