छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा के जंगलों में सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुठभेड़ नेदरा गांव में हुई है।

Related posts

Leave a Comment