चीन ने विदेश मंत्री किन गैंग की जगह वांग यी को नियुक्त किया

चीन ने विदेश मंत्री किन गैंग की जगह वांग यी को नियुक्त किया

चीन सरकार ने किन गैंग को विदेश मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। उनकी जगह वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने बताया कि देश की शीर्ष विधायिका ने वांग यी को विदेश मंत्री बनाने के पक्ष में मतदान किया। पिछले एक महीने से उनकी गैरमौजूदगी के बाद ये खबर सामने आई है।

रिपोर्ट में किन गैंग को पद से हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन कहा गया है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने निर्णय को लागू करने के लिए आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।

Related posts

Leave a Comment