श्रीलंका के विद्युत मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा है कि भारत-श्रीलंका पॉवर ग्रिड कनेक्टिविटी परियोजना को कुछ सप्ताह में अंतिम रूप दिया जाएगा। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस और श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए कल आयोजित एक रात्रिभोज को संबोधित करते हुए श्रीलंका के विद्युत मंत्री ने कहा कि श्रीलंका उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में त्रिंकोमाली के लिए भारत की विशेष सहायता पर फोकस किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, श्रीलंका में करेंसी सपोर्ट और निवेश, फोकस के क्षेत्र रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कनेक्टिविटी में सुधार लाने की जनता से संबंधित पहल दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रमुख रहे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...