अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चालू वित्त वर्ष में भारत के आर्थिक विकास पूर्वानुमान को बढ़ाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया है।
अप्रैल में वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर जारी रिपोर्ट में आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 5 दशमलव 9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। आईएमएफ ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में इसमें शून्य दशमलव 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। आईएमएफ का कहना है कि घरेलू स्तर पर उम्मीद से अधिक निवेश के परिणामस्वरूप 2022 की चौथी तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि को गति मिली है।
आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए भारत के आर्थिक विकास दर अनुमान को 6 दशमलव 3 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। भारत ने सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का अपना रुतबा भी बरकरार रखा है।