उत्तराखंड में अगले तीन दिन के लिए राज्य के सभी जिलों में भारी वर्षा तथा बिजली गिरने का येलो और ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में आज भारी वर्षा के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। देहरादून मौसम केन्द्र ने कहा कि गढवाल और कुमाऊ संभाग में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हो सकता है। जिसके कारण कुछ राजमार्गों पर आवागमन अवरूद्ध हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से वर्षा को ध्यान रखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आज बागेश्वर, चंपावत और चमोली जिले के पहली से बारहवीं तक के स्कूल और सभी आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।