केरल के मध्य और उत्तरी जिलों सहित कई हिस्सों में बारिश जारी

केरल के मध्य और उत्तरी जिलों सहित कई हिस्सों में बारिश जारी

केरल के मध्य और उत्तरी जिलों सहित कई हिस्सों में बारिश जारी है। कोझिकोड में वडकारा और कोइलांडी तालुकों में 39 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 89 लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है।

मलप्पुरम जिले में चलियार नदी और उसकी पांच सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है। जिला अधिकारियों ने लोगों को निचले इलाकों में जल भराव और भूस्खलन की आशंका से सचेत रहने को कहा है।

जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद त्रिशूर जिले में पोरिंगलकुथु बांध के सात कपाट खोल दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने आज तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा और कोट्टायम को छोड़कर राज्य के नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। केरल तट और लक्षद्वीप पर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment