चीन की बढती समुद्री गतिविधियों के बीच इंडोनेशिया, अमरीका और उनके गठबंधन सहयोगियों ने सुमात्रा द्वीप पर युद्धाभ्‍यास किया

हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढती समुद्री गतिविधियों के बीच इंडोनेशिया, अमरीका और सहयोगियों ने शुक्रवार को सुमात्रा द्वीप पर वार्षिक संयुक्त युद्ध अभ्यास के अन्तर्गत लाइव-फायर ड्रिल आयोजित की।

खबरों के अनुसार अमरीका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर के पांच हजार से अधिक सैन्यकर्मी इस वर्ष के सुपर गरुड़ शील्ड अभ्यास में भाग ले रहे हैं। 2009 में अपनी शुरूआत के बाद यह सबसे बडा अभ्यास है।

दूसरी ओर, चीन की मीडिया ने अमरीका पर इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य और राजनयिक प्रभाव को सीमित करने के लिए नेटो के समान हिंद-प्रशांत गठबंधन बनाने का आरोप लगाया है।

ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, भारत, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और पूर्वी तिमोर ने भी अभ्यास के लिए पर्यवेक्षक भेजे हैं।

Related posts

Leave a Comment