चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी में विभाजन हो गया है। छह में से पांच सांसदों ने पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में अलग गुट बना लिया है। इस गुट ने चिराग पासवान को हटाकर पशुपति कुमार पारस को संसदीय दल का नेता चुना है। पांच बागी सांसद पशुपति कुमार पारस, महबूब अली कैसर, वीणा देवी, चंदन सिंह और प्रिंस राज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला से मिले और पार्टी में ताजा घटनाक्रम पर उन्हें पत्र सौंपा। बागी सांसदों ने लोकसभा में पशुपति कुमार पारस को नया नेता घोषित करने का अनुरोध भी किया। लोक जनशक्ति पार्टी इस समय केंद्र में एनडीए का घटक दल है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...