गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए केंद्रो पर ईवीएम भेजी जा रही

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए केंद्रो पर ईवीएम भेजी जा रही

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारी जारी है। मतदान केंद्रो पर ईवीएम भेजी जा रही है। दूसरे चरण में कल 93 सीटों पर मतदान किया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे शुरु होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। दो करोड़ 51 लाख मतदाता आठ सौ 33 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य तय करेंगे।

विशाल जनसभाए और कई शानदार रोड शो के साथ ही गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण का प्रचार कल समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई केंद्रीय मंत्रियों ने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने-अपने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में तेज़ प्रचार किया। इस चरण में कई हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला किया जाएगा, जिनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके सात मंत्री, विपक्ष के नेता सुखराम राठवा सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment