गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई मंत्रिपरिषद ने आज शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए मंत्रियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नई मंत्रिपरिषद में पुरानी मंत्रिपरिषद के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं किया है। आज 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। शपथ लेने वाले नए कैबिनेट मंत्रियों में राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वाघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप सिंह परमार और अर्जुन सिंह चौहान शामिल हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...