गयाना के राष्‍ट्रपति अगले वर्ष आठ जनवरी से इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन में मुख्‍य अतिथि होंगे

गयाना के राष्‍ट्रपति अगले वर्ष आठ जनवरी से इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन में मुख्‍य अतिथि होंगे

गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर मोहम्‍मद इरफान अली 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन में मुख्‍य अतिथि होंगे। यह सम्‍मेलन अगले वर्ष आठ से दस जनवरी तक मध्‍य प्रदेश के इंदौर में होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऑस्‍ट्रेलिया की संसद सदस्‍य जैनेट मैस्‍करनहैंस अगले वर्ष आठ जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्‍य अतिथि होंगी। सम्मेलन का विषय है

”अमृतकाल में भारत के विकास में विश्वसनीय साझेदार भारतवंशी”।

प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्येक दो वर्ष में एक बार मनाया जाता है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों को आपस में जोड़ने का, यह एक अनूठा मंच है। यह दिवस 9 जनवरी को इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को देखते हुए, वर्ष 2003 में पहले प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन प्रवासी भारतीयों के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करने और विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान करने वाले प्रवासियों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

Related posts

Leave a Comment