खेलो इंडिया गेम्स अगले महीने तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगें। राज्य सरकार के अनुसार, इन खेलों का आयोजन राजधानी चैन्नई, कोयम्बतूर, मदुरै और त्रिची में होगा। इन खेलों में साढ़े पांच हजार से ज्यादा खिलाड़ी और 1600 से अधिक कोच के शामिल होने की संभावना है।
खेलो इंडिया गेम्स में 27 प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं होंगी जिन में एक हजार से अधिक रेफरी और 1200 स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे। पहली बार, खेलो इंडिया गेम्स में स्क्वैश को शामिल किया गया है। खेलो इंडिया गेम्स के लिए स्वयंसेवी वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।